UPSC 2017: पिछले साल के मुकाबले  इस साल कठिन रहा प्री- एग्जाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 01:11 PM

upsc 2017  pre examination this year is harder than last year

रविवार को  लिए गए UPSC  प्री एग्जाम  में जीएसटी...

नई दिल्ली : रविवार को  लिए गए UPSC  प्री एग्जाम  में जीएसटी ओऱ कई सारे मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे । पिछले कुछ सालों से UPSC प्रारंभिक परीक्षा में वैचारिक सवालों के स्थान पर तथ्यपूर्ण सवालों पर ध्यान दे रहा है।  इस बार की परीक्षा में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। हालांकि पिछले साल से अलग इस बार करेंट अफेयर्स और तथ्यात्म से जुड़े सवाल कम पूछे गए। परीक्षा में पूछे गए ट्रिकी प्रश्न कुछ इस तरह से सेट किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों का नॉलेज चेक करने के साथ ही साथ मेमोरी पर भी खास जोर देना पड़ा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार इस साल का पेपर पिछले साल से कठिन रहा और इसका असर कट-ऑफ पर भी निश्चित पड़ेगा। 

पर्यावरण
कुल 15 सवाल पूछे गए। अधिकांश सवाल करेंट अफेयर्स से जुड़े थे। इसलिए, उम्मीदवारों के लिए पर्यावरण से जुड़े समाचार महत्वपूर्ण स्रोत बने।

हिस्ट्री 
मॉडर्न हिस्ट्री से 6 सवाल, 6 सवाल एन्शियंट हिस्ट्री और आर्ट एंड कल्चर से रहे, इनमें मॉडर्न हिस्ट्री कठिन रही, जबकि एन्शियंट हिस्ट्री कुछ आसान।  हालांकि कला और संस्कृति में बड़े हिस्से को रखा गया था। इसके अलावा, UPSC हमेशा से कला और संस्कृति में अलग-अलग चीजें पूछता रहता है जिससे यह काफी मुश्किल हो जाता है।

जिऑग्रफी 
जिऑग्रफी के 70 फीसदी सवाल सीधे तौर पर मैप से ही जुड़े रहे। इनमें भारत और विश्व के मैप से जुड़े ट्रिकी सवाल पूछे गए। अन्य सवाल मॉनसून, कृषि में सिंचाई से संबंधित थे। 

अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था के प्रश्न तथ्यात्मक और करेंट अफेयर से जुड़े थे। अर्थव्यवस्था से जुड़े कुल 7-8 सवाल आए थे। सवाल आसान नहीं थे। यह ना सिर्फ वैचारिक थे, बल्कि तथ्यात्मक भी थे। इसमें 2012-2016 के करेंट अफेयर्स पूछे गए। 

साइंस एंड टेक्नोलॉजी
सामान्य विज्ञान से जुड़े कुल 4 सवाल थे, जोकि ऐप्लिकेशन आधारित थे। टेक्नोलॉजी के हिस्से में अधिकतर करेंट अफेयर्स पूछा गया। टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रश्न ज्यादातर पर्यावरण और जैव विविधता के साथ-साथ वर्तमान मामलों पर आधारित थे। कुल मिलाकर इस वर्ष इस सेक्शन को खास तवज्जो नहीं दी गई

राजनीति
22 सवाल पूछे गए। यह सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला सेक्शन कहा जा सकता है। अधिकतर सवाल डायरेक्ट थे। जो राजनीति की ठीक समझ रखता है उसके लिए वैचारिक प्रश्न कठिन नहीं रहे होंगे। 

करेंट अफेयर्स
सरकारी योजनाएं, कानून और नीतियां अपने आप में ही एक सेक्शन बन गई हैं, जिसमें कम से कम 14 प्रश्न आए। यदि आप CA प्रश्नों को जोड़ते हैं तो यह कोई 27 तक नहीं बढ़ता। लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह पेपर ज्यादा संतुलित था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!