Edited By Riya bawa,Updated: 03 Jun, 2019 12:11 PM
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की...
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से ली गई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पुरे देश में 2 जून 2019 किया गया था। इस बार परीक्षा देश के 72 शहरों में आयोजित हुई। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन हर साल ये एग्जाम आयोजित करता है। हर साल लगभग 8 लाख कैंडीडेट्स ये पेपर देते हैं। इस एग्जाम के जरिए IAS, IFS, IPS पोस्ट्स पर भर्ती की जाती है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था वह अपने पेपर 1 के 100 सवालों के आंसर, आंसर की चेक कर पाएंगे।
बता दें कि हर बार सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 10 लाख ग्रेजुएट कैंडीडेट्स रजिस्ट्रेशन कराते हैं। एग्जाम देने के बाद सभी कैंडीडेट्स को सबसे पहले आंसर key का इंतजार रहता है। सूत्रों के मुताबिक यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से आंसर की जल्द जारी हो जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में ली जाती है, जो कैंडीडेट्स Main एग्जाम देने के लिए योग्य होते हैं, उसमें प्रारंभिक परीक्षा के नंबर नहीं जोड़े जाते। न ही इन नंबरों को उम्मीदवारों की योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाता है।
इस परीक्षा को IAS उम्मीदवारों के बीच IAS प्रारंभिक परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। IAS प्रारंभिक परीक्षा 2019 में दो पेपर होते हैं जो सामान्य अध्ययन I और सामान्य अध्ययन II होते हैं। सामान्य अध्ययन II का पेपर IAS के उम्मीदवारों के बीच CSAT पेपर के रूप में लोकप्रिय है। IAS Prelims 2019 Exam में 2-2 घंटे के दो पेपर हुए. GS Paper-I में 2-2 नंबरों के 100 सवाल आए, GS Paper-II (CSAT) में 80 सवाल, 2.5 मार्क्स के मुताबिक थे, दोनों पेपरों में कुल 180 सवाल, 400 नंबरों के थे।