Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Aug, 2018 01:51 PM
झारखंड पुलिस ने ग्रुप-डी में 530 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 24 सितंबर 2018 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड पुलिस ने ग्रुप-डी में 530 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 24 सितंबर 2018 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को झारखंड आर्म्ड पुलिस -04, पोस्ट सेक्टर-12, पिन-827012, जिला-बोकारो के पते पर आवेदन भेजना होगा। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन फिजिकल टेसट और टैक्निकल नॉलेज के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं तक की डिग्री हासिल की हो।
आयु सीमा
- कैंडिडेट्स की आयु 01.01.2018 तक 18 साल से लेकर 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- कैंडिडेट्स से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों की प्रति के साथ बोकारो, उकरीद बस्ती के नजदीक, झारखंड आर्म्ड पुलिस -04, पोस्ट सेक्टर-12, पिन-827012, जिला-बोकारो के पते पर भेज दें।
चयन प्रकिया
- योग्य कैंडिडेट्स का चयन शारीरिक परीक्षण, तकनीकी दक्षता के आधार पर होगा।