6 जनवरी से दिल्ली में शुरु होगा वर्ल्ड बुक फेयर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 05:12 PM

world book fair begins in delhi from january 6

विश्व पुस्तक मेले का 26वां संस्करण छह से 14 जनवरी के बीच यहां प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसमें देशभर...

नई दिल्ली : विश्व पुस्तक मेले का 26वां संस्करण छह से 14 जनवरी के बीच यहां प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसमें देशभर के 800 से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। साथ में 40 देश भी आ रहे हैं।  राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले नौ दिवसीय मेले की थीम ‘पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन’ है। एनबीटी के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने बताया कि थीम मंडप हॉल नम्बर सात में है और इसमें जलवायु परिवर्तन और जल प्रदूषण को प्रमुखता से दर्शाने की कोशिश की गई है। इसके तहत पुस्तकों की विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सभी भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी भाषा की किताबें होंगी।

 40 देश ले रहे है हिस्सा
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, थीम मंडप में जलवायु परिवर्तन को दर्शाने के लिए आकर्षक चित्र प्रदर्शनी और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन होगा।  उन्होंने बताया कि इस बार यूरोपीय संघ मेले में अतिथि के रूप में हिस्सा ले रहा है। शर्मा के मुताबिक, मेले में यूरोपीय संघ में शामिल 27 देशों के साथ ईरान, मेक्सिको, जापान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका,  संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन समेत 40 देश हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा यूनेस्को और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इसमें शामिल हो रही हैं। मेले में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, रस्किन बांड, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश, वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा, साहित्य अकादमी से सम्मानित मृदुला गर्ग, नरेन्द्र कोहली, कमल किशोरे गोएंका, जीलियन राइट आदि भाग लेंगी।   

PunjabKesari

स्कूली वर्दी में आने वाले छात्रों को मिलेगा  निशुल्क प्रवेश  
एनबीटी के प्रमुख ने बताया कि यूरोपीय संघ के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया गया है जिसमें समृद्ध एवं गतिशील यूरोपीय संस्कृति एवं साहित्य का प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के सदस्य देश अंग्रेजी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं की चुनिंदा पुस्तकों का प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन 30,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें 800 प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं।  उन्होंने बताया कि तकरीबन 1500 स्टॉलों पर हिन्दी, उर्दू, मैथिली, गुजराती, बांग्ला, मराठी, संस्कृत और अंग्रेजी समेत विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा।शर्मा ने बताया कि मेले के टिकट 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे। इसके अलावा स्कूली वर्दी में आने वाले छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!