टॉप एशियन रिच लिस्ट 2019ः हिंदुजा फैमिली सबसे अमीर, मित्तल दूसरे स्थान पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Mar, 2019 11:55 AM

hinduja family richest mittal second

लंदन में रहने वाले दिग्गज एन.आर.आई. उद्योगपति हिंदुजा फैमिली ‘एशियन रिच लिस्ट’ में इस साल लगातार छठी बार शीर्ष पर काबिज है। इनकी कुल सम्पत्ति 25.2 अरब पाऊंड है और इसमें पिछले साल की तुलना में 3 अरब पाऊंड से अधिक का इजाफा हुआ है।

लंदन: लंदन में रहने वाले दिग्गज एन.आर.आई. उद्योगपति हिंदुजा फैमिली ‘एशियन रिच लिस्ट’ में इस साल लगातार छठी बार शीर्ष पर काबिज है। इनकी कुल सम्पत्ति 25.2 अरब पाऊंड है और इसमें पिछले साल की तुलना में 3 अरब पाऊंड से अधिक का इजाफा हुआ है। लंदन में गत रात एशियन बिजनैस अवार्ड्स के दौरान जारी ‘एशियन रिच लिस्ट 2019’ के अनुसार स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल दूसरे पायदान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 11.2 अरब पाऊंड की है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 2.8 अरब पाऊंड की गिरावट आई है।

PunjabKesari

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त यू.के. रुचि घनश्याम ने सूची जारी की। इसमें ब्रिटेन में रहने वाले एशिया के कुल 101 अरबपतियों की रैंकिंग और पिछले 12 महीने में कारोबार के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। इस सूची में एस.पी. लोहिया 5.8 अरब पाऊंड की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर हैं। एशियन रिच लिस्ट 2019 में जिन कारोबारियों को शामिल किया गया है, उनकी कुल संपत्ति 85.2 अरब पाऊंड से अधिक है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में हर साल बढ़ौतरी हो रही है और इस साल इसमें 5 अरब पाऊंड की बढ़ौतरी हुई है।

PunjabKesari

सूची में 7 नए अरबपति भी शामिल हुए हैं, जिनमें होटल कारोबारी जोङ्क्षगदर सेंगर और उनके बेटे गिरीश सेंगर भी हैं, जो 40वें पायदान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग 30 करोड़ पाऊंड से अधिक है। सूची में दिग्गज एन.आर.आई. उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल एंड फैमिली 17वें पायदान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ पाऊंड की है। उनकी संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 10 करोड़ पाऊंड की बढ़ौतरी हुई है।

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!