ब्रिटेन की मतदाता सूची में विजय माल्या का नाम

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2016 05:55 PM

uk vijay mallyas name in electoral roll

एक मीडिया रपट के अनुसार भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में ...

लंदन: एक मीडिया रपट के अनुसार भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में है। यहां उनका मकान है और स्थाई पते में इसका जिक्र है। माल्या और उनकी बंद पड़ी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,400 करोड़ रुपए का कर्ज नहीं लौटाने का आरोप है और उनके खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई चल रही है। हालांकि 60 साल के माल्या ने इन आरोपों का खंडन किया है। 
 
वह फिलहाल तीन मंजिले महल में रह रहे हैं जिसे लेडीवाक के नाम से जाना जाता है। यह महल हर्टफोर्डशायर में तेविन गांव में है जो लंदन से महज एक घंटे की दूरी पर है।  ‘द संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार माल्या ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका आधिकारिक पता ब्रिटेन में ‘लेडीवाक’ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सूचना भारतीय अधिकारियों को भी दी गई है। 
 
 यह कोठी विदेशी संपर्क वाली कंपनी ने 1.15 करोड़ पौंड में ब्रिटिश फार्मूला वन चैंपियन लेविस हैमिल्टन के पिता से खरीदी थी।   माल्या के हवाले से अखबार ने कहा, ‘‘लेडीवाक का मालिकाना हक पूरी तरह वैध है।’’  ब्रिटेन में विदेशी संपर्क वाली कंपनियों का उपयोग संपत्ति खरीदने में किया जा रहा है और एेसे मामले जांच के घेरे में आए हैं। इससे सही मालिक या लाभार्थी का नाम सामने नहीं आ पाता और कभी-कभी कर चोरी के मकसद से छिपा रहता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!