मैगजीन कवर ने किया साबित, दीपिका पादुकोण हैं साल की सबसे बड़ी न्यूजमेकर

Edited By Chandan,Updated: 28 Dec, 2018 04:32 PM

actress deepika padukone the biggest newsmaker on filmfare latest cover

साल की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर, दीपिका पादुकोण फिल्मफेयर के नए मैगज़ीन कवर पर छाई हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्मफेयर मैगजीन कवर पर, दीपिका पादुकोण अर्बन-कूल लुक में बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही है।

टीम डिजिटल। साल की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर, दीपिका पादुकोण फिल्मफेयर के नए मैगज़ीन कवर पर छाई हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्मफेयर मैगजीन कवर पर, दीपिका पादुकोण अर्बन-कूल लुक में बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही है। 

ऐसा लग रहा है कि दीपिका पादुकोण हमें फैशन के प्रति प्रेरणा देने से रुकने नहीं वाली है। चाहे फिर ब्राइडल फैशन की बात हो या फिर वेस्टर्न कपड़ों की, अभिनेत्री फैशन के मामले में कभी भी निराश नहीं करती। आज सुबह अभिनेत्री मूनवॉक के साथ इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स की खुशी का जश्न मनाते हुए नज़र आई जहां अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक प्यारा मूनवॉक वीडियो भी पोस्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

She was the biggest newsmaker of 2018 and is all set to own 2019 too. Presenting superstar @deepikapadukone on our next cover.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on Dec 27, 2018 at 1:35am PST

इससे पहले जीक्यू पत्रिका के कवर के साथ, दीपिका पादुकोण ने अपनी सिजलिंग हॉट और सेक्सी अदाओं से तापमान बढ़ा दिया था। और अब बॉलीवुड की अग्रणी महिला ने अपने नए पत्रिका कवर फिल्मफेयर पर अपनी हॉटनेस से आग लगा दी है। साधारण लुक के बावजूद दीपिका का यह लुक आपको आकर्षित करने के लिए काफी है।

फोर्ब्स लिस्ट में टॉप करने के बाद, दीपिका पादुकोण को 2018 की शीर्ष भारतीय स्टार का नाम दिया गया है, और इसी के साथ क्वीन ने भारतीय सिनेमा के सितारों की सूची में अपने नाम के ऊपर एक और बेंचमार्क अंकित कर लिया है। साल 2018 की ब्लॉकबस्टर हिट के साथ, दीपिका पादुकोण ने बी-टाउन में सभी महिला सितारों के लिए बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

साल 2018 दीपिका पादुकोण के लिए बहुत अच्छा रहा है, जहाँ अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त हुई, तो वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई है। मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के बाद और आखिरकार इस साल की सबसे शानदार शादी के साथ, दीपिका पादुकोण निश्चित रूप से 2018 की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर रही हैं।

वर्तमान में, दीपिका पादुकोण मेगास्टार गुलज़ार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। "छपाक" को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!