ऐन हैथवे और ईवान मैकग्रेगर की फिल्म दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट अगस्त 2026 में रिलीज़ होगी

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 03:49 PM

anne hathaway and ewan mcgregor film the end of oak street releasing august

फिल्म "दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट" एक रात घटित होने वाली रहस्यमयी घटना पर आधारित है, जो ओक स्ट्रीट को उसकी सामान्य दुनिया से छीनकर एक अनजानी और डरावनी जगह में ले जाती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म "दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट" एक रात घटित होने वाली रहस्यमयी घटना पर आधारित है, जो ओक स्ट्रीट को उसकी सामान्य दुनिया से छीनकर एक अनजानी और डरावनी जगह में ले जाती है। प्लैट परिवार जल्द ही यह समझ पाता है कि इस भयावह और पूरी तरह बदल चुकी जगह में जीवित रहने का एकमात्र रास्ता एक-दूसरे का साथ निभाना है।

कलाकारों का दमदार कास्ट
फिल्म में ऐन हैथवे और ईवान मैकग्रेगर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा मैसी स्टेला और क्रिश्चिपन कॉनवे भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन डेविड रॉबर्ट मिचेल ने किया है।

निर्माण और तकनीकी टीम
फिल्म के निर्माता हैं जे.जे. अब्राम्स, हत्रा मिंगडेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिचेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर। वहीं, कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी क्रिस बेंडर, जेक वाइनर, जोएन ली और लौएन स्टोनब्रेकर्स ने निभाई है। कैमरे के पीछे माइकल जियोलाकिस (छायांकन), माया शिमोगुची (प्रोडक्शन डिज़ाइन), जॉन एक्सलरेंड (संपादन), माइकल जियाकिनो (संगीत) और एरिन बेनैक (कॉस्ट्यूम डिज़ाइन) शामिल हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Warner Bros. India (@warnerbrosindia)

रिलीज़ और प्रस्तुति
वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के प्रस्तुतिकरण में बैड रोबोट प्रोडक्शन, जैक्सन पिक्चर्स और डेविड रॉबर्ट मिचेल की यह फिल्म अगस्त 2026 में भारत में केवल सिनेमाघरों और आईमैक्स में रिलीज़ होगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!