Edited By Diksha Raghuwanshi,Updated: 15 Nov, 2022 10:03 AM

भूमि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है।
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भूमि पेडणेकर लाखों दिलों पर राज़ करती हैं। एक्टिंग के साथ अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक उन्होंने अपने लुक्स में काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं, जो लोगों को पसंद भी आए है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को शेयर करती रहती हैं। इस बार भी भूमि ने लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैंस ने अपने दिल थाम दिए हैं।
एक्टर-एक्ट्रेस को शूटिंग के लिए प्रोफेशनल मेकअप करना ही होता है। इसके लिए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट होते हैं, जो एक्टर्स की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन भूमि ने अपने टैलेंट का भरपूर फायदा उठाते हुए इस शूट में अपनी स्किल्स को सबके सामने रखा। भूमि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है।

भूमि ने इन तस्वीरों में आइस ब्लू कलर की स्पार्कलिंग ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस की इस इंडियन ड्रेस को मॉर्डन लुक दिया है। टाइट फिटिंग फिगर एक्ट्रेस अपने बॉडी शेप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस ड्रेस में वह खूबसूरती की मूरत लग रहीं हैं।

भूमि ने ब्राउन कलर की ग्लौसी लिपस्टिक लगाई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लगाया है। आंखों के मेकअप को कंप्लीट लुक देने के लिए भूमि में काजल का भी इस्तेमाल किया है। चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए ब्रॉंजर और हाइलाइटर का यूज किया है। ज्वेलरी के तौर पर हाथों में ब्रेसलेट और कानों में इयररिंग्स पहनी हैं।
