Edited By Reetu sharma,Updated: 15 Oct, 2026 05:05 PM

सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का म्यूजिक दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ा रहा है। फिल्म के टाइटल ट्रैक और गरबा गीत ‘जय अंबे बोल’ के बाद अब मेकर्स ने नया गाना ‘झुमका पटोला’ रिलीज कर दिया है।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का म्यूजिक दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ा रहा है। फिल्म के टाइटल ट्रैक और गरबा गीत ‘जय अंबे बोल’ के बाद अब मेकर्स ने नया गाना ‘झुमका पटोला’ रिलीज कर दिया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया यह गाना रोमांस, मस्ती और जश्न के रंगों से भरपूर है।
रोमांस और मस्ती से भरा है ‘झुमका पटोला’
‘झुमका पटोला’ फिल्म की म्यूजिकल दुनिया में एक नया रंग जोड़ता है। गाने में आयुष्मान खुराना और शरवरी की केमिस्ट्री के साथ जश्न का माहौल देखने को मिलता है। हिमेश रेशमिया के संगीत और श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज ने गाने को खास अंदाज दिया है। इसके बोल सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखे हैं, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी शबीना खान ने संभाली है। गाने की सिनेमैटोग्राफी मनोज कुमार खटाई ने की है।
पहले गानों को भी मिला शानदार रिस्पॉन्स
इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ये प्रेम मोल लिया’ दर्शकों को इसकी भावनात्मक दुनिया से रूबरू करा चुका है। वहीं, ‘जय अंबे बोल’ ने अपने गरबा अंदाज से नवरात्रि के जश्न में रंग भर दिए थे। अब ‘झुमका पटोला’ अपनी जोशीली धुन के साथ इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहा है।
सूरज बड़जात्या की फिल्मों में संगीत का खास महत्व
सूरज आर. बड़जात्या की फिल्मों में संगीत हमेशा से प्यार, रिश्तों और परिवार की भावनाओं को जाहिर करने का अहम माध्यम रहा है। ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी अलग-अलग अंदाज के गाने फिल्म की कहानी और उसके भावनात्मक पहलुओं को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। टाइटल ट्रैक, गरबा गीत और अब ‘झुमका पटोला’ के साथ फिल्म का म्यूजिक एल्बम दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।
27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
राजश्री प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।