Edited By Mansi,Updated: 25 Sep, 2026 05:53 PM

आलिया के इस शानदार लुक की फैंस और इंडस्ट्री के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय सिनेमा की ओरिजिनल स्टाइल आइकन मानी जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने भी आलिया के पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनती जा रही है। फिल्म से सामने आ रहा हर अपडेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म के पोस्टर रिलीज़ करना शुरू किए, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज़ हो गई। सबसे पहले रणबीर कपूर का दिलचस्प लुक सामने आया, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी। इसके बाद आलिया भट्ट का बोल्ड और ग्लैमरस अवतार सामने आया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
आलिया के इस शानदार लुक की फैंस और इंडस्ट्री के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय सिनेमा की ओरिजिनल स्टाइल आइकन मानी जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने भी आलिया के पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
आलिया भट्ट की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ज़ीनत अमान ने लिखा, “Well, well…SLB has unleashed a showgirl! ”भारतीय सिनेमा में ग्लैमर और स्क्रीन प्रेजेंस का एक अलग मुकाम बनाने वाली ज़ीनत अमान की यह तारीफ आलिया के लुक के प्रभाव को दिखाती है। पोस्टर में आलिया एक ऐसे अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिसमें वह पहले से बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं। ग्लैमरस कैबरे बैकड्रॉप के साथ उनका लुक संजय लीला भंसाली की फिल्मों की खास भव्यता और बारीकी को दर्शाता है।
लगातार सामने आ रहे पोस्टर्स के साथ ‘लव एंड वॉर’ को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के हर नए अपडेट के साथ दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म में क्या नया लेकर आते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।