Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Nov, 2026 02:59 PM

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने हाल ही में मीरा राजपूत के साथ कम उम्र में मां बनने के अनुभव पर खुलकर बातचीत की। मीरा राजपूत, जो हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' (What Women Want) में नजर आईं, उनसे करीना ने पूछा कि क्या उन्हें 21...
Mira Rajput on Early Motherhood : बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने हाल ही में मीरा राजपूत के साथ कम उम्र में मां बनने के अनुभव पर खुलकर बातचीत की। मीरा राजपूत, जो हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' (What Women Want) में नजर आईं, उनसे करीना ने पूछा कि क्या उन्हें 21 साल की उम्र में माँ बनने का कभी पछतावा हुआ, या क्या वह चाहती थीं कि चीजें कुछ अलग होतीं—खासकर तब, जब उनके ज्यादातर दोस्त अपनी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ज़िंदगी का मज़ा ले रहे थे।
शाहिद कपूर ने दिया बहुत साथ
इस सवाल के जवाब में, मीरा ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। उन्होंने अपने पति, अभिनेता शाहिद कपूर को इसका श्रेय दिया, जो उनके मां बनने के शुरुआती दिनों में उनके लिए एक बड़ा सहारा बने।
करीना को जवाब देते हुए मीरा ने कहा कि मां बनने के साथ अपनी चुनौतियां आती हैं, चाहे आप किसी भी उम्र में मां बनें। मीरा ने कहा, "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि मां बनने के अपने अलग-अलग पड़ाव होते हैं और हर पड़ाव पर अपनी चुनौतियां होती हैं। मेरा मतलब है कि हम दोनों ने अलग-अलग उम्र में बच्चों को जन्म दिया, लेकिन मुझे यकीन है कि हम दोनों ने बच्चों की परवरिश के दौरान एक जैसी चुनौतियां महसूस की होंगी । कभी-कभी बहुत ज्यादा दबाव महसूस करना, या ऐसा लगना कि हम यह काम पहली बार कर रहे हैं, क्योंकि असल में हम ऐसा पहली बार ही कर रहे होते हैं। हर कोई इसे पहली बार ही करता है।
मीरा की बात से सहमत होते हुए करीना ने कहा, "बिल्कुल। मीरा ने आगे बताया कि उस दौर में शाहिद कपूर उनके लिए एक मजबूत सहारा बने रहे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उस समय, शायद जिस चीज ने मेरी सबसे ज्यादा मदद की, वह यह थी कि मेरे साथ शाहिद थे, जो बहुत ज्यादा सपोर्टिव थे। मेरी दो बहनें भी थीं, जिनके पहले से ही बच्चे थे। इसमें चुनौतियां जरूर हैं लेकिन आज मुझे लगता है कि मैं अपनी ज़िंदगी को किसी और तरह से नहीं जीना चाहूंगी। बातचीत के दौरान, मीरा ने अपने बच्चों, मीशा और जैन की उम्र के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म तब हुआ था जब वह 21 साल की थीं, जबकि उनके बेटे का जन्म उनके 24वें जन्मदिन से ठीक पहले हुआ था।
जब करीना ने पूछा, "तो क्या मीशा का जन्म तब हुआ था जब आप 21 साल की थीं?" मीरा ने जवाब दिया, "हां, 21 साल की उम्र में उनका जन्म मेरे 22वें जन्मदिन से कुछ समय पहले हुआ था। जैन का जन्म मेरे 24वें जन्मदिन से दो दिन पहले हुआ था। इसलिए मुझे सचमुच अस्पताल में ही अपना केक काटना पड़ा। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी जुलाई 2015 में दिल्ली में एक निजी समारोह में हुई थी। उनकी बेटी मिशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था, जबकि उनके बेटे ज़ैन का जन्म 5 सितंबर 2018 को हुआ था।