Ramesh Taurani और टीम ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने Vashu Bhagnani के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Edited By Updated: 27 May, 2026 12:53 PM

ramesh taurani team hai jawani toh ishq hona hai reacts vashu bhagnani allegatio

​​​​​​​प्रोड्यूसर Ramesh Taurani, टिप्स और फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की टीम ने आखिरकार Vashu Bhagnani द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जारी किए गए आधिकारिक बयान में टीम ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद' और 'निजी दुश्मनी से प्रेरित...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रोड्यूसर Ramesh Taurani, टिप्स और फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की टीम ने आखिरकार Vashu Bhagnani द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जारी किए गए आधिकारिक बयान में टीम ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद' और 'निजी दुश्मनी से प्रेरित स्मियर कैंपेन' बताया। टीम का कहना है कि यह सब उनकी फिल्म की रिलीज़ को प्रभावित करने के इरादे से किया जा रहा है।

‘Coolie No. 1’ से शुरू हुआ था रिश्ता
बयान में बताया गया कि Ramesh Taurani और Vashu Bhagnani का रिश्ता 1995 से जुड़ा है। टीम के मुताबिक, उन्होंने फिल्म Coolie No. 1 में वाशु भगनानी को 50 प्रतिशत पार्टनरशिप और प्रोड्यूसर क्रेडिट दिया था, जबकि फिल्म की पूरी ग्राउंडवर्क पहले से तैयार थी। बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म की सफलता ने वाशु भगनानी को इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई थी और उसके बाद भी उन्हें लगातार सपोर्ट मिलता रहा।

'सीधी बातचीत की जगह कानूनी रास्ता चुना गया'
टीम ने यह भी दावा किया कि Vashu Bhagnani लगातार सोशल मीडिया समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर गलत जानकारी फैला रहे हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई से 2000 किलोमीटर दूर बिहार के कटिहार कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाना भी कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि बातचीत से मामला सुलझाने के बजाय फिल्म से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना बेहद निराशाजनक है।

गानों के अधिकारों पर भी दिया जवाब
बयान में टीम ने साफ तौर पर कहा कि ‘Chunnari Chunnari’ और ‘Ishq Sona Hai’ गानों के कानूनी और वैध अधिकार पूरी तरह उनके पास हैं। हालांकि मामला कोर्ट में होने की वजह से टीम ने कहा कि फिलहाल यही उनका एकमात्र आधिकारिक बयान रहेगा और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म
अंत में टीम ने दर्शकों से अपील की कि वे इस तरह की 'टारगेटेड नेगेटिविटी' पर ध्यान न दें और भरोसा दिलाया कि 5 जून को उन्हें एक पूरा एंटरटेनिंग David Dhawan स्टाइल फैमिली एंटरटेनर देखने को मिलेगा। बयान का समापन “सत्यमेव जयते” के साथ किया गया।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!