सुधा चंद्रन ने की Ekta Kapoor की जमकर तारीफ, बोलीं- 'उनकी कास्टिंग आज तक...'

Edited By Updated: 27 May, 2026 12:26 PM

sudha chandran praises ekta kapoor casting vision kaahin kissii roz news

वेटरन अभिनेत्री Sudha Chandran ने टेलीविजन क्वीन Ekta Kapoor की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें इंडस्ट्री की सबसे दूरदर्शी और समझदार प्रोड्यूसर बताया। अपने आइकॉनिक शो Kaahin Kissii Roz को याद करते हुए सुधा ने कहा कि एकता का भरोसा ही था जिसने उनके किरदार...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वेटरन अभिनेत्री Sudha Chandran ने टेलीविजन क्वीन Ekta Kapoor की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें इंडस्ट्री की सबसे दूरदर्शी और समझदार प्रोड्यूसर बताया। अपने आइकॉनिक शो Kaahin Kissii Roz को याद करते हुए सुधा ने कहा कि एकता का भरोसा ही था जिसने उनके किरदार ‘रामोला सिकंद’ को टीवी इतिहास के सबसे यादगार किरदारों में शामिल कर दिया।

'पूरा शहर आपको पहचानेगा'
सुधा चंद्रन ने बताया कि शो की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद उन्होंने एकता कपूर से पूछा था कि क्या उनका किरदार जरूरत से ज्यादा लाउड नहीं लग रहा। इस पर एकता ने बेहद आत्मविश्वास से जवाब दिया था -  'सुधा मैम, बस छह महीने इंतजार कीजिए, आप पूरे शहर में चर्चा का विषय होंगी।' सुधा के मुताबिक, उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि एकता की सोच कितनी फ्यूचरिस्टिक है और उन्हें दर्शकों की पसंद की गहरी समझ है।

'एकता की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं हुई'
सुधा ने आगे कहा कि Ekta Kapoor को हमेशा पता होता है कि किस किरदार के लिए कौन-सा कलाकार सबसे सही रहेगा। उन्होंने कहा कि एकता की यही खासियत उन्हें बाकी प्रोड्यूसर्स से अलग बनाती है। उनके मुताबिक, 'जब किसी को यह समझ हो कि कौन-सा अभिनेता किसी किरदार के साथ न्याय करेगा, तभी उसे असली मायनों में प्रोड्यूसर कहा जाता है।' ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी पर भी बोलीं सुधा सुधा चंद्रन ने Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का उदाहरण देते हुए कहा कि कई लोगों को शक था कि 25 साल बाद शो की वापसी सफल होगी या नहीं, लेकिन एकता कपूर ने फिर साबित कर दिया कि उन्हें दर्शकों की नब्ज पहचाननी आती है। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं के बावजूद शो ने फिर से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई और नंबर 1 तक पहुंच गया।

‘Naagin’ को लेकर भी गलत साबित हुए आलोचक
सुधा ने Naagin का जिक्र करते हुए बताया कि जब एकता कपूर इस सुपरनैचुरल कॉन्सेप्ट को टीवी पर लेकर आई थीं, तब कई लोगों ने इसे रिस्की फैसला बताया था। लेकिन बाद में यही शो भारतीय टेलीविजन की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी में शामिल हो गया।

प्रभावशाली प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं एकता कपूर
फैमिली ड्रामा से लेकर सुपरनैचुरल थ्रिलर तक, Ekta Kapoor ने भारतीय टेलीविजन को कई आइकॉनिक शोज़ दिए हैं। वहीं Sudha Chandran जैसी अनुभवी कलाकार आज भी उनके विज़न, कॉन्फिडेंस और कास्टिंग समझ को इंडस्ट्री का गेम-चेंजर मानती हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!