निखिल सिद्धार्थ की ‘स्वयंभू’ में दिखा ऐतिहासिक गौरव, ग्रैंड विजुअल्स ने जीता दिल

Edited By Updated: 23 May, 2026 03:19 PM

swayambhu bts reveals massive vfx work with 2700 shots in progress

‘स्वयंभू’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसे 18 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। टीज़र में दिखाए गए ग्रैंड सेट्स, इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और ऐतिहासिक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ स्टार निखिल सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म ‘स्वयंभू’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीज़र और पहला ट्रैक ‘रा रा धीवरा’ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर चुके हैं। सच्ची घटनाओं और भारत के ऐतिहासिक प्रतीक सेंगोल के इर्द-गिर्द बुनी गई यह कहानी दर्शकों को एक भव्य और गौरवशाली युग की झलक दिखाती है।

विजुअल्स ने दर्शकों को किया इंप्रेस
‘स्वयंभू’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसे 18 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। टीज़र में दिखाए गए ग्रैंड सेट्स, इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और ऐतिहासिक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म को लेकर पहले से ही बनी हुई उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikhil Siddhartha (@actor_nikhil)

फिल्म के पहले गाने ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म का पहला सिंगल ‘रा रा धीवरा’ भी रिलीज़ के बाद तेजी से वायरल हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म के म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन को भी दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो भी जारी किया है, जिसमें टीम को VFX स्टूडियो में काम करते देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर 750 से ज्यादा CG आर्टिस्ट्स काम कर रहे हैं और इसमें करीब 2700 VFX शॉट्स तैयार किए जा रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को हाईएस्ट क्वालिटी विजुअल्स के साथ तैयार किया जा रहा है।

भव्य स्टारकास्ट और टेक्निकल टीम के साथ बन रही ‘स्वयंभू’
‘स्वयंभू’ का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं, जबकि संगीत रवि बसरूर दे रहे हैं। फिल्म में केके सेंथिल कुमार की सिनेमैटोग्राफी और तम्मीराजू की एडिटिंग शामिल है। फिल्म को पिक्सेल स्टूडियोज के भुवन और श्रीकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 170 दिनों की लंबी शूटिंग के साथ यह प्रोजेक्ट एक मेगा बजट ऐतिहासिक फिल्म के रूप में देखा जा रहा है।

समर 2026 में होगी रिलीज
‘स्वयंभू’ को भारत के गौरवशाली इतिहास और स्वर्ण युग की पृष्ठभूमि पर आधारित बताया जा रहा है। फिल्म में धर्म, विरासत और वीरता की कहानी को बड़े स्केल पर दिखाने की कोशिश की गई है। मेकर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!