Edited By Anil dev,Updated: 24 Jul, 2019 12:57 PM
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की मचअवेटेड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का पहला लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में किसी भी कलाकार का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। फिल्म का प्रीमियर 13 सितंबर को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल होगा।
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की मचअवेटेड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का पहला लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में किसी भी कलाकार का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। फिल्म का प्रीमियर 13 सितंबर को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल होगा। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म मानी जा रही है। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ लीड रोल में हैं।
फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। आयशा पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रस्ति थी और 18 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म में जायरा वसीम आयशा चौधरी के किरदार में नजर आएंगी, वहीं प्रियंका और फरहान उनके माता-पिता की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वहीं दिलचस्प बात ये भी है कि दंगल गर्ल के नाम से मशहूर जायरा वसीम की ये आखिरी फिल्म होगी। पिछले ही महीने उन्होने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर लोगों का फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी दी थी। उन्होने कहा कि एक्टिंग के कारण वो मजहब से दूर हो रही है इसलिए अब इस ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह देंगी।