Edited By Reetu sharma,Updated: 17 May, 2026 03:58 PM

Hai Jawani To Ishq Hona Hai का नया ट्रैक 'WOW' तेजी से लोगों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। रिलीज़ के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया रील्स, पार्टी प्लेलिस्ट और डांस वीडियोज़ में खूब इस्तेमाल हो रहा है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Hai Jawani To Ishq Hona Hai का नया ट्रैक 'WOW' तेजी से लोगों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। रिलीज़ के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया रील्स, पार्टी प्लेलिस्ट और डांस वीडियोज़ में खूब इस्तेमाल हो रहा है। बिना किसी बड़े प्रमोशनल शोर के भी इस गाने ने अपने दम पर जबरदस्त पकड़ बनाई है और अब इसे साल के शुरुआती बड़े डांस एंथम्स में गिना जाने लगा है। गाने की कैची बीट, रंगीन विजुअल्स और फुल-ऑन मस्ती वाला माहौल युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।
अब सबकी नजर ट्रेलर पर, डेविड धवन से बड़ी उम्मीदें
गाने के हिट होने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के ट्रेलर को लेकर हो रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि David Dhawan एक बार फिर वही क्लासिक कॉमेडी एंटरटेनर लेकर आएंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। अगर ट्रेलर में वही हंसी, मस्ती, कन्फ्यूजन और फैमिली एंटरटेनमेंट देखने को मिला जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज बन सकती है। डेविड धवन की फिल्मों की खासियत हमेशा उनका हल्का-फुल्का मनोरंजन और फुल मसाला एंटरटेनमेंट रहा है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।
वरुण धवन का एंटरटेनर अवतार फिर कर रहा इम्प्रेस
Varun Dhawan लंबे समय बाद फिर उसी कॉमिक और फुल-ऑन एंटरटेनर स्पेस में नजर आ रहे हैं जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी एनर्जी, डांस मूव्स और कॉमिक टाइमिंग पहले से ही दर्शकों के बीच हिट रही है और 'WOW' का भी वही अंदाज़ साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म में उनके साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी नजर आएंगी। तीनों की फ्रेश केमिस्ट्री को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Tips Industries के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'WOW' के बाद फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।