Edited By PTI News Agency,Updated: 27 Nov, 2020 11:51 PM
पणजी, 27 नवंबर (भाषा) केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अगले दस साल में पोत और पनडुब्बियों की खरीद के 51 अरब डालर के आर्डर निकाल सकती है।
पणजी, 27 नवंबर (भाषा) केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अगले दस साल में पोत और पनडुब्बियों की खरीद के 51 अरब डालर के आर्डर निकाल सकती है।
वह गोवा शिपयार्ड लि. (जीएसएल) और मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लि. (एमडीएसएल) में संभावना विषय पर उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक वीडियो काफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
नाइक ने कहा कि भारतीय नौसेना का 60 प्रतिशत से ज्यादा बजट पूंजीगत खर्च के लिए रखा गया है। इस पूंजीगत बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा देश से खरीद पर खर्च किया गया है। इस तरह पिछले पांच साल में करीब 66,000 करोड़ रुपये की खरीद घरेलू स्तर पर की गयी है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।