पहाड़ भी करता है लोगों से बातें, बताता है उनका भविष्य!

Edited By ,Updated: 18 Nov, 2015 01:57 PM

the hill reports that the boy or girl in womb

यह दुनिया बहुत बड़ी है और रंगीन भी, जिसमें बहुत तरह के लोग रहते हैं। हर देश में बसने वाली हर जाति, धर्म की अपनी ही मान्यताएं, परंपराएं और रीति-रिवाज हैं

यह दुनिया बहुत बड़ी है और रंगीन भी, जिसमें बहुत तरह के लोग रहते हैं। हर देश में बसने वाली हर जाति, धर्म की अपनी ही मान्यताएं, परंपराएं और रीति-रिवाज हैं लेकिन कुछ लोग ऐसी अजीबो-गरीब परंपराओं और रिवाजों को मानते हैं जो दूसरों की नजरों में अंधविश्वास कहलाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अनोखी परंपराओं के बारे में बताएंगे जो किसी को भी हैरान कर देगी। 

पहाड़ी बताती है कि गर्भ में लड़का है या लड़की

वैसे तो अभी तक आपको यहीं पता होगा कि गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग सोनोग्राफी से पता चलता है लेकिन आपकी हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहेगा जब आपको पता चलेगा कि एक पहाड़ी बताती है कि गर्भ में लड़का है या लड़की।

जी हां, झारखंड के लोहरदगा में रहने वाले लोगों की एक पहाड़ी के प्रति अटूट आस्था है। यह परंपरा यहां 4 सौ साल पहले नागवंशी राजाओं के शासन काल से अबतक चल रही है।  लोगों का मानना है कि इस पहाड़ी पर एक चांद जैसी आकृति बनी है जो लिंग के बारे में बताती है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से खड़ी होकर इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर पत्थर मारती है, अगर पत्थर चंद्रमा के मध्य जाकर लगे तो समझा जाता है कि गर्भ में लड़का है और यदि वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो मानते हैं कि गर्भ में पल रही संतान लड़की है।

अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते लेकिन वहां रहने वाले लोगों में इस पहाड़ी के प्रति अटूट श्रृद्धा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!