Edited By ,Updated: 25 Dec, 2015 05:49 PM
वैसे तो बालों को सीधे तौर पर मनुष्य की खूबसूरती से जोड़ा जाता है लेकिन वास्तव मे बालों से मनुष्य के व्यक्तित्व और...
वैसे तो बालों को सीधे तौर पर मनुष्य की खूबसूरती से जोड़ा जाता है लेकिन वास्तव मे बालों से मनुष्य के व्यक्तित्व और व्यवहार का भी अंदाजा लगाया जा सकता है किया जा सकता है। बाल व्यक्ति की दिनचर्या उसकी पसंद नापसंद यहां तक की उसके जीवनशैली से जुड़े हर पहलू की जानकारी दे देते हैं। आइए, जानते हैं कि बालों के प्रकार के अनुसार महिलाओ के व्यक्तित्व के बारे में।
- लंबे बाल
लंबे बाल कहने को तो खूबसूरती का प्रतीक होते हैं लेकिन जरूरी नहीं की लंबे बालों वाली महिलाएं रूपवती हों। लंबे बालों वाली महिलाएं डाउन टू अर्थ होती हैं। यह उन्हीं बातों पर विश्वास करती हैं जो ये आँखों से देख पाती हैं। कल्पनाओं की दुनिया में ये तभी बहती हैं जब उनका कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना हो।
- घुंघराले बाल
घुंघराले बाल वाली महिलाएं आर्टिस्ट होती हैं। साहित्य और संगीत मे उनकी रुचि होती हैं । एेसी महिलांएं कल्पनाओं मे जीती हैं। मेहमान नवाजी करने मे ये माहिर होती हैं। इनमें बाकी लोगों से कम दूरदर्शिता पाई जाती है एेसी महिलाएं “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर भरोसा करती हैं।
- पतले व कम बाल
पतले व कम बाल वाली महिलाओं मे ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है। इन्हें काम के अलावा कुछ नहीं सूझता इसलिए ये रोमांच मे पीछे होती हैं। सेल्फरिस्पेक्ट और सेल्फसेटीस्फ़ेकशन इनके महत्वपूर्ण गुण हैं। एेसी महिलाएं अपनी बातें जल्दी किसी को नहीं बतातीं। प्यार में अक्सर ये धोखा खाती हैं। स्वभाव से ये बहुत शर्मिली होती हैं। इनका जीवन बहुत ही शांति से बीतता है।
- छोटे बाल
छोटे बालों वाली महिलाएं बहुत लेबोरियस होती हैं। अनुशासन इन्हें जान स भी प्यारा होता है। इन्हें प्यार भी जल्दी होता है और नफरत भी । यह दोहरे व्यक्तित्व वाली होती है। एेसी महिलाएं खर्चीली और कंजूस दोनों होती हैं। ये धोखेबाज नहीं होती हैं। एेसी महिलाएं मित्रों के मामले में सलेक्टिव होती हैं।