खेलों में महिलाओं की रुचि और आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए 4 गुना बढ़ाई इनाम की राशि

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2017 12:03 PM

4 times the amount of reward prize

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने, आत्म-विश्वास बढ़ाने तथा सरकारी कार्यक्रमों में उनकी सामुदायिक भागीदारी में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को दी...

चंडीगढ़ (संघी): हरियाणा सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने, आत्म-विश्वास बढ़ाने तथा सरकारी कार्यक्रमों में उनकी सामुदायिक भागीदारी में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में 4 गुना वृद्धि कर दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च को पंचकूला में किया जाएगा। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली महिलाओं के लिए पुरस्कार राशि क्रमश: 2100, 1100 व 750 रुपए होगी। जिला स्तर पर यह पुरस्कार राशि क्रमश: 4100, 3100 व 2,100 रुपए होगी। राज्य स्तर पर यह पुरस्कार राशि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों के लिए क्रमश: 11000, 8100 व 4100 रुपए होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 21 जिलों के 126 प्रतिभागी भाग लेंगे। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आलू दौड़, मटका दौड़ व 100 मीटर की दौड़ करवाई जाएंगी। 30 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के लिए 300 व 400 मीटर की दौड़ तथा 5 किलोमीटर की साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!