दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या (VIDEO)

Edited By Shivam,Updated: 02 May, 2018 04:10 PM

भिवानी कारागार में एक बंदी ने फांसी लगा कर जान दे दी। करीब 24 वर्षीय मृतक संदीप दादरी के गोठड़ा गांव का निवासी था, जो कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म के आरोप में कारागार में बंद हुआ था। फिलहाल सदर...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी कारागार में एक बंदी ने फांसी लगा कर जान दे दी। करीब 24 वर्षीय मृतक संदीप दादरी के गोठड़ा गांव का निवासी था, जो कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म के आरोप में कारागार में बंद हुआ था। फिलहाल सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान मामले की जांच कर रहे हैं।

 बताया जा रहा है कि गांव गोठड़ा निवासी संदीप अपने रिश्तेदारों के यहां दादरी में रहता था। यहां उसने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे अदलालत में पेश करने के बाद 14 अप्रैल को भिवानी कारागार में भेज दिया था। यहां संदीप ने बीती रात कारागार के बाथरूम में चादर से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही कारागार प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरीक अस्पताल में भेजा। यहां न्यायाधीश की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!