PG की 430 सीटों के लिए इसी हफ्ते जारी होगी लिस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jul, 2017 03:05 PM

admission for pg

जिले के चार गवर्नमैंट कॉलेजों में यू.जी. कोर्स के बाद अब पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए जल्द ही पहली लिस्ट जारी होगी। इसके लिए हरियाणा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तैयारी कर ली है। चार कॉलेजों में पी.जी. कोर्स के 430 सीटें हैं जिसमें आर्ट्स साइंस सहित...

पंचकूला, (आशीष): जिले के चार गवर्नमैंट कॉलेजों में यू.जी. कोर्स के बाद अब पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए जल्द ही पहली लिस्ट जारी होगी। इसके लिए हरियाणा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तैयारी कर ली है। चार कॉलेजों में पी.जी. कोर्स के 430 सीटें हैं जिसमें आर्ट्स साइंस सहित कम्प्यूटर साइंस कोर्स भी शामिल हैं। यू.जी. कोर्स के लिए सैक्टर-1 गवर्नमैंट कालेज सैक्टर-14 गवर्नमैंट गर्ल्स कॉलेज में जारी हुई पहली लिस्ट में शामिल स्टूडैंट्स 10 जुलाई को फीस जमा कर सकेंगे। वहीं, कॉलेज ऑवर के बाद रात के 12 बजे तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन घर बैठे फीस जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कालेज में पहले चालान जैनरेट कर लेना होगा। इसके अलावा 11 जुलाई को यू.जी. कोर्स की दूसरी लिस्ट जारी होने वाली है।


चारों कॉलेजों में पी.जी. कोर्स के लिए सीटें :
सैक्टर-1 गवर्नमैंट पी.जी. कालेज में इन विषयों में होगा एडमिशन 

मास्टर्स डिग्री लैवल 
एम.कॉम.                          60

एम.ए.पॉलीटिकल साइंस      30
एमए.इंगलिश                    30
एम.ए.हिस्ट्री                      30
एम.ए.साइकोलॉजी              30
एम.ए.इकॉनॉमिक्स            30
पी.जी.डी.सी.ए.                  30
पी.जी.डी.एम.सी.               30

सैक्टर-14 गवर्नमैंट गर्ल्स कॉलेज में इन विषयों में होगा एडमिशन :
मास्टर्स डिग्री लैवल 
एम.कॉम.             60

कालका कॉलेज में इन विषयों में होगा एडमिशन :
एम.ए. हिंदी      40
एम.कॉम              60
बरवाला गवर्नमैंट पी.जी. कालेज में इस बार एम.कॉम. कोर्स शुरू करने की मंजूरी यूनिवर्सिटी से मांगी गई हैै। 

नए कोर्स पाइपलाइन में : 
--    सैक्टर-1 गवर्नमैंट कॉलेज की ओर से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से 5 नए कोर्स यानी एम.एससी. मैथ्स, डिप्लोमा इन साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी, बी.एससी. एंथ्रोपोलॉजी एम.पी.ई.एड. कोर्स नए सत्र से शुरू किए जाने के लिए परमिशन मांगी गई है।
--    गवर्नमैंट गल्र्स कॉलेज में नए सत्र से एम.एससी. ह्यूमन स्किल्स डिवैल्पमैंट कोर्स को शुरू किए जाने के लिए यूनिवर्सिटी से अप्रूवल मांगी गई है। 
--    बरवाला गवर्नमैंट कॉलेज में नए सत्र से एम.कॉम. कोर्स को शुरू किए जाने के लिए यूनिवर्सिटी से अप्रूवल मांगी गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!