Pics: छेड़छाड़ से रोकना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, काट दी आंत

Edited By ,Updated: 10 Jun, 2015 01:38 PM

article

लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर मनचलों को अब रोकना भी पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ने लग गया है।

पानीपत: लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर मनचलों को अब रोकना भी पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ने लग गया है। जी हां, एेसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत में देखने को मिला है।

दरअसल हुआ यूं कि पाथरी माता के मेले में रिजर्व पुलिस बल व उरलाना चौकी के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। मेले में अधिक भीड़ थी। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके साथ एक अन्य हवलदार ड्यूटी पर तैनात था। एक महिला का बच्चा गुम हो जाने की वजह से हवलदार महिला के बच्चे की अनाउसमेंट करवाने चला गया।

इसी दौरान कुछ मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी। कृष्ण कुमार पुलिसकर्मी मनचलों को धमकाने लगे, तो उन्होंने  गुस्से में आकर पुलिसकर्मी के पेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी आंत कट गई। पेट में चाकू मारकर मनचलें युवक फरार हो गए। आनन-फानन में कृष्ण कुमार को पानीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!