हरियाणा में लड़कियों की संख्या कम होना बेहद शर्मनाक

Edited By ,Updated: 10 Jun, 2015 01:44 PM

article

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का मंगोली जाटान गांव गिरते लिंगानुपात में सबसे ऊपर होने के कारण जहां चिंता का विषय बना हुआ है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का मंगोली जाटान गांव गिरते लिंगानुपात में सबसे ऊपर होने के कारण जहां चिंता का विषय बना हुआ है।

इस गांव में लड़कियों की संख्या कम होने का कारण जानने के लिए जब इस गांव का दौरा किया गया तो पाया कि अमीर व्यक्ति तो लड़की पैदा ही नहीं होने देता, कारण उनकी साधन सम्पन्नता जबकि गरीब के पास लिंग जांच करवाने व गर्भपात करवाने के लायक पैसा नहीं है और अमीर अपनी अमीरी के चलते गर्भ में पल रही लड़की को मारने की चर्चा गांव में सुनाई दी।

गांव की आशा वर्कर ममता ने बताया कि गांव में अमीर तबके के लोग जिनका पहले से ही बेटा है, उसके बाद वे लोग चांस नहीं लेते हैं और लड़कियां गांव के गरीब तबके से ज्यादा मिलेंगी। गरीब तबके में लड़कियां होने का मुख्य कारण उन्होंने अनपढ़ता के साथ-साथ गरीबी होना बताया है जबकि ग्रामीण विकास मंडल के पूर्व प्रधान राजेश शर्मा ने बेबाकी से स्वीकार किया किया।

यही कारण है कि गांव में लड़कियों की संख्या बहुत कम है, जो बहुत गलत है। गांव के सरपंच सतपाल ने कहा कि गांव में लड़कियों की संख्या पूरे जिले में सबसे कम होना एक शर्मनाक व डूब मरने की बात है। घर की चारदीवारी में बंद जीवन व्यतीत कर रही प्रिंयका ने बताया कि यदि उसकी सहेलियां होती तो वह उनके साथ जाकर कालेज में नियमित पढ़ाई करती, लेकिन अब उसे पुलिस में भर्ती होने का अपना सपना पूरा करने के लिए प्राइवेट परीक्षा देनी पड़ रही है।

कुरुक्षेत्र जिले के सैक्स रेशो के मामले में फिसड्डी 15 गांवों में सबसे ऊपर मंगोली जाटान में 1000 लड़कों के पीछे 308 लड़कियां, नखरोज पुर 364 लड़कियां, बंसी माजरा 435 लड़कियां, लोहार माजरा 500 लड़कियां, अजरावर 519 लड़कियां, समसपुर 520 लड़कियां, रूआ 520 लड़कियां, चनारथल 542 लड़कियां, जलबड़ी 545 लड़कियां, निवारसी 571 लड़कियां, अजराना खुर्द 576 लड़कियां, शरीफगढ़ 583 लड़कियां, अधोया 593 लड़कियां, भौरख 607 लड़कियां व बड़तौली 632 लड़कियां होना शामिल है।

उधर हरियाणा सरकार जोर शोर से लिंग अनुपात में सुधार का ढिंढोरा पीटने पर लगी हुई है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को आइना दिखती यह कुरुक्षेत्र की जमीनी हकीकत है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!