Edited By ,Updated: 22 Jun, 2015 03:37 PM
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का उपयोग विकास की परियोजनाओं के लिए होगा
कैथल: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का उपयोग विकास की परियोजनाओं के लिए होगा और किसानों की एक इंंच जमीन कारपोरेट घराने को नहीं दी जाएगी। सिंह ने यहां राजौंद गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कारपोरेट घराने को एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी।’’
सिंह ने विपक्षी दलों पर भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर देश में किसान समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने वाला विपक्ष इस मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि देश के करोड़ो युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं।