गजब: एक महिला के दो ब्लड ग्रुप !

Edited By ,Updated: 11 Jul, 2015 01:25 AM

article

सामान्य अस्पताल में बनी लैबोरेट्री में अपने ब्लड की रिपोर्ट देखकर एक महिला हैरान रह गई। इससे पहले ...

झज्जर (पंकेस): सामान्य अस्पताल में बनी लैबोरेट्री में अपने ब्लड की रिपोर्ट देखकर एक महिला हैरान रह गई।  इससे पहले सामान्य अस्पताल में उसके ब्लड का जो ग्रुप बताया गया था वह अलग था। शहर के सुभाष नगर में रहने वाले कुलदीप कादियान ने बताया कि उन्होंने 9 जुलाई को जब अपनी पत्नी सुनीता कादियान का ब्लड चैक करवाया तो रिपोर्ट में उसका ग्रुप बी पॉजीटिव बताया गया।
 
उन्होंने बताया कि उन्हें हैरानी हुई कि इससे पहले सामान्य अस्पताल में ही जब उन्होंने 14 नवम्बर 2011 को अपनी पत्नी का ब्लड चैक करवाया था तो रिपोर्ट में उसका ग्रुप ओ पॉजीटिव बताया गया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने टाटा मोटर्स अस्पताल जमशेदपुर में भी 8 मार्च 2012 में अपनी पत्नी का ब्लड चैक करवाया था तो उसमें भी रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव ही था। 
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने संबंधित कर्मचारी से पूछा तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सी.एम.ओ. से भी उन्हें नहीं मिलने दिया गया। कादियान ने बताया कि हैरानी की बात है कि एक ही अस्पताल में ब्लड चैक करवाने के बाद 2 अलग-अलग रिपोर्ट कैसे आ सकती हंै।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में अस्पताल के वो कर्मचारी दोषी है जो ब्लड के सैम्पल लेते हंै। कर्मचारियों की गलती कभी भी किसी व्यक्ति की जान तक ले सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से भी की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!