Edited By ,Updated: 08 Nov, 2015 01:28 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। बिहार में एनडीए को पछाड़ कर महागठबंधन जीत की ओर बढ़ रही है।
सिरसा: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। बिहार में एनडीए को पछाड़ कर महागठबंधन जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं महागठबंधन की जीत पर विपक्षी दल नीतीश को बधाई देने में जुट गए हैं।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने बिहार में महागठबंधन को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि जीत की बहुत-बहुत बधाई। बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को आईना दिखाया है और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास जताया है।