चारू बाली की जगह अब सौरभ सिंह होंगे पंचकूला के पुलिस आयुक्त

Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Nov, 2018 01:50 PM

charu bali will now be replaced by saurabh singh panchkula police commissioner

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 28 आई.पी.एस. और 3 एच.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 28 आई.पी.एस. और 3 एच.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। रेलवे व कमांडो, पंचकूला के ए.डी.जी.पी. अलोक कुमार राय को एस.वी.बी., पंचकूला का ए.डी.जी.पी. लगाया है। एस.वी.बी., पंचकूला के ए.डी.जी.पी. अजय सिंघल को सी.ए.डब्ल्यू. का ए.डी.जी.पी. और ए.डी.जी.पी. रेलवे व कामांडो का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। क्राइम-॥ के ए.डी.जी.पी. कुलदीप सिंह सिहाग को ए.डी.जी.पी., एस.सी.आर.वी. का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

 करनाल रेंज के ए.डी.जी.पी. नवदीप सिंह विर्क को एच.ए.पी. मधुवन का ए.डी.जी. का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एच.ए.पी. मधुवन के आई.जी. डा. सी.एस. राव को एस.सी.बी. गुरुग्राम का आई.जी. लगाया गया है। पंचकूला की पुलिस आयुक्त चारू बाली को एच.वी.पी.एन.एल. का आई.जी. लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय पंचकूला के आई.जी.पी. प्रशासन एम. रवि किरण को एस.वी.बी. का आई.जी. लगाया गया है। हिसार रेंज के आई.जी.पी. संजय कुमार को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। 

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों को हिसार रेंज का आई.जी.पी. लगाया गया है। सिक्योरिटी के आई.जी.पी. सौरभ सिंह को पंचकूला के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एस.वी.बी., पंचकूला के डी.आई.जी. हेमंत कंसल को सी.टी.आई. होम गाडर््स का डी.आई.जी. लगाया गया है। एस.सी.बी. के एस.पी. अश्विन को जीन्द का एस.पी. लगाया गया है। 

सुखवीर सिंह को एस.वी.बी. का एस.पी. लगाया 

टैलीकॉम के एस.पी. सुखवीर सिंह को एस.वी.बी. का एस.पी. लगाया गया है। अम्बाला के एस.पी. अशोक कुमार को कानून व्यवस्था का एस.पी. तथा टैलीकॉम के एस.पी. का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। चतुर्थ आई.आर.बी. मानेसर के कमांडैंट व नूंह की एस.पी. नाजनीन भसीन को एस.टी.एफ. गुरुग्राम के एस.पी. का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। प्रशासन के ए.आई.जी. तथा सिरसा के एस.पी. का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हामिद अख्तर को सिक्योरिटी का एस.पी. लगाया गया है। ट्रैफिक गुरुगाम की डी.सी.पी. व डी.सी.पी. इंस्ट गुरुग्राम, सुलोचना कुमारी को डी.सी.पी. इंस्ट गुरुग्राम लगाया गया है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय की एस.पी. मनीषा चौधरी को महिलाओं को विरुद्ध अपराध की एस.पी. के साथ-साथ एस.पी./आई.टी. का  अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पंचकूला के डी.सी.पी. अभिषेक जोरवाल को सी.एम.एफ.एस. (सी.आई.डी.) का एस.पी. लगाया गया है। कैथल की एस.पी. आस्था मोदी को अम्बाला का एस.पी. लगाया गया है। पलवल के एस.पी. वसीम अकरम को कैथल का एस.पी. लगाया है। दादरी के एस.पी. हिमांशु गर्ग को डी.सी.पी. टै्रफिक गुरुग्राम तथा डी.सी.पी. साऊथ गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तृतीय बटालियन एच.ए.पी., हिसार के कामाडैंट राजेश दुग्ग्ल को नूंह का एस.पी. लगाया है।

अम्बाला के ए.एस.पी. चंद्रमोहन को पंचकूला का ए.सी.पी. लगाया 
पानीपत के एस.पी. मनवीर सिंह को एस.वी.बी. का एस.पी. लगाया गया है। एस.वी.बी. की एस.पी. समिति चौधरी को दादरी का एस.पी. लगाया गया है। एस.वी.बी. के एस.पी. विनोद कुमार को पलवल का एस.पी. लगाया गया है। डी.सी.पी. वेस्ट गुरुग्राम सुमित कुमार को पानीपत का एस.पी. लगाया गया है। सी.एम.एफ.एस. (सी.आई.डी.) कमलदीप गोयल को पंचकूला का डी.सी.पी. लगाया गया है। सोनीपत के अतिरिक्त एस.पी. राजीव देशवाल को सी.आई.डी. का एस.पी. लगाया गया है। इसी प्रकार, अम्बाला के ए.एस.पी. चंद्रमोहन को पंचकूला का ए.सी.पी. लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!