हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Sep, 2019 08:33 AM

death haryana police constable

हरियाणा सरकार के टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन एस्टेट डिपार्टमैंट के प्रिंसीपल सैक्रेटरी ए.के. सिंह की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

चंडीगढ़(संदीप) : हरियाणा सरकार के टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन एस्टेट डिपार्टमैंट के प्रिंसीपल सैक्रेटरी ए.के. सिंह की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान सैक्टर-39 स्थित सरकारी आवास में रहने वाले कांस्टेबल सोनू सिंह (35) के तौर पर हुई है। 

सोनू ने शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अपने घर में ही खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैक्टर-39 थाना पुलिस ने तुरंत उसे सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू ने रिवाल्वर से अपनी सिर में गोली मारी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

फोन आने के बाद गया था बाहर, घर लौटते ही सिर में मार ली गोली :
शुक्रवार शाम को सैक्टर-39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि यहां सरकारी आवास में रहने वाले कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। सूचना पाते ही थाना प्रभारी अमजोत सिंह और फॉरैंसिक टीम मौके पर पहुंची। सोनू पिछले कुछ दिन से अवकाश पर चल रहा था। 

वह परिवार के साथ दो दिन बाद वैष्णो देवी जाने वाला था। शुक्रवार दोपहर को वह परिवार के साथ खरीदारी करने बाजार गया था। इसके बाद वह घर लौटा तो उसे किसी का फोन आया और फोन सुनने के बाद वह घर से चला गया था। शाम 6 बजे वह गुस्से में घर लौटा और पिछले कमरे में चला गया। 

सोनू के दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। कमरे से जब गोली चलने की आवाज आई तो आवाज सुनने के बाद परिवार के सदस्य और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो यह देखा कि वह लहुलूहान हालत में पड़ा था। सोनू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!