Edited By Taranjeet Singh,Updated: 20 Sep, 2020 09:27 PM
हरियाणा में 2305 नए मामले आए, 29 मौतें
चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2305 नए मामले सामने आए हैं। विभिन्न मैडीकल कालेजों व अस्पतालों में ऑक्सीजन व वैंटीलेटर पर रखे गए गंभीर मरीजों की संख्या 378 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 111257 पहुंच गया है। कोरोना से अब तक 1149 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें रविवार को 29 लोगों की जान गई है। इनमें फरीदाबाद में 2, गुरुग्राम में 1, सोनीपत में 2, अम्बाला में 3, रोहतक में 1, करनाल में 3, हिसार में 2, पंचकूला में 2, महेंद्रगढ़ में 1, भिवानी में 1, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 1, सिरसा में 3, यमुनानगर में 2, फतेहाबाद में 1 और कैथल में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। अब तक कुल 88697 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट 79.72 फीसदी हो गया है। आज 2547 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।