हरियाणा सिविल सचिवालय में लगी आग से मची भगदड़, CISF कैंटीन जलकर राख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 06:43 PM

fire originated from the haryana civil secretariat

हरियाणा सिविल सचिवालय के सैकेंड फ्लोर पर कबाड़ में वीरवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई।

चंडीगढ़ (सुशील): हरियाणा सिविल सचिवालय के सैकेंड फ्लोर पर कबाड़ में वीरवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। आग फैलकर सी.आई.एस.एफ. की कैंटीन में पहुंच गई। कैंटीन में रखे सामान ने आग पकड़ ली और लपटें व धुआं बाहर आने लगा। सचिवालय में आग लगी देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। लोगों ने मामले की सूचना फ ायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायरकर्मियों ने बताया कि आग लगने से सी.आई.एस.एफ . की कैंटीन में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कैंटीन के आसपास फर्नीचर में आग सिगरेट या बीड़ी पीने से लगी है। 

 

हरियाणा सिविल सचिवालय के सैकेंड फ्लोर पर पुराना फर्नीचर बरामदे में पड़ा हुआ था। सी.आई.एस.एफ. कैंटीन में  मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कैंटीन के चारों तरफ टूटा हुआ फर्नीचर पड़ा हुआ है। जिस कारण ही कैंटीन में आग लगी। उन्होंने कहा कि कई बार कबाड़ उठाने के लिए अधिक ारियों को कहा गया लेकिन किसी ने सुनाई नहीं की। इसके कारण ही कैंटीन में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी आग लगने से जले हुए सामान का सारा ब्यौरा नहीं मिला है। 

 

आग लगने के बाद मच गई भगदड़ 
हरियाणा सिविल सचिवालय में वीरवार सुबह आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। हादसे के समय कर्मचारी दफ्तर पहुंच गए थे। सैकेंड फ्लोर से ऊपरी इमारत में मौजूद कर्मचारी नीचे की तरफ भागक र मैदान में पहुंच गए। आग लगने के कारण काम काफी प्रभावित हुआ। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!