हरियाणा सरकार ने 24 सिविल जज किए पदोन्नत, यहाँ देखें डिटेल

Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Jan, 2020 09:58 AM

haryana government promoted 24 judicial officers

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिशों पर हरियाणा सरकार ने 24 सिविल जजों को पदोन्नति देकर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में नियुक्त किया है।

चंडीगढ़(रमेश) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिशों पर हरियाणा सरकार ने 24 सिविल जजों को पदोन्नति देकर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में नियुक्त किया है। सिविल जज सुनील जिंदल जो सिरसा में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज होंगे। 

पंचकूला के रोहित वत्स को अम्बाला का एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, सोनीपत के सिविल जज निशांत अब पानीपत में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, गुरुग्राम के अमित सहरावत गुरुग्राम में ही अब एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, चंडीगढ़ के सिविल जज डा. नंदिता कौशिक अब चंडीगढ़ में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, पंचकूला के सिविल जज मनपाल रामावत अब रोहतक के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, चंडीगढ़ की सिविल जज नताशा शर्मा अब कैथल की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, चंडीगढ़ के अभिषेक फुटेला अब गुरुग्राम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, गुरुग्राम के नरेंद्र सिंह को झज्जर का एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, चंडीगढ़ के सिविल जज मनप्रीत सिंह अब चंडीगढ़ में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, पंचकूला के विवेक गोयल हिसार में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, झज्जर के सिविल जज विकास गुप्ता अब झज्जर में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, नारनौल के सूर्य चंद्रकांत अब हिसार में एडिशनल डिस्ट्रिक एंड सैशन जज, रेवाड़ी के सिविल जज मोहित अग्रवाल अब मेवात-नूंह में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, हिसार में सिविल जज निधि बंसल अब जगाधरी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, पलवल के सिविल जज सुखप्रीत सिंह अब पलवल में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, पानीपत में सिविल जज तरुण सिंगल अब पानीपत में ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, फतेहाबाद में सिविल जज नेहा नोहरिया अब जगाधरी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, फतेहाबाद में सिविल जज अर्चना यादव अब रेवाड़ी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, फरीदाबाद में सिविल जज मोना सिंह अब नारनौल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, फरीदाबाद में सिविल जज सुनील कुमार-2 अब रेवाड़ी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, भिवानी में सिविल जज ज्योति लांबा अब झज्जर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, जींद में सिविल जज अशोक कुमार अब नारनौल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज तथा चंडीगढ़ मे सिविल जज सुनील कुमार दिवान अब रेवाड़ी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज के तौर पर पदोन्नत हुए हैं।

इन जजों का हुआ तबादला :
इसके अलावा तबदील किए गए एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जजों में मेवात-नूंह में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज अक्षदीप महाजन को करनाल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, रेवाड़ी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज अभिलाषा सप्रा कोहाली को पानीपत में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, झज्जर में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज महेश कुमार को पलवल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, गुरुग्राम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज प्रशांत राणा को मेवात-नूंह में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, नारनौल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज देविंद्र सिंह को सोनीपत में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, सोनीपत में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज दयानंद भारद्वाज को गुरुग्राम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, जगाधरी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज पूनम सुनेजा को कैथल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज लगाया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!