खेलो इंडिया-2021 को यादगार बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी : संदीप सिंह

Edited By Vikash thakur,Updated: 15 Oct, 2020 07:17 PM

khelo india 2021

असम पहुंचने पर हुए कोविड टैस्ट में रिपोर्ट आई नैगेटिव

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप ङ्क्षसह ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया-2021 के गेम्स को यादगार बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह आयोजन इतना भव्य होगा कि खेलों के इतिहास में इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संदीप ङ्क्षसह इन दिनों खेलो इंडिया-2020 के पूर्व आयोजक रहे असम प्रदेश के दौरे पर हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर असम सरकार की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया। वहां पहुंचने के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खेल मंत्री का कोविड-19 टैस्ट हुआ। जिसमें उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि वे उन सब बातों का अध्ययन करने के लिए असम आए हैं, जिनसे आगामी वर्ष के खेलो इंडिया को सफल बनाने में मदद मिल सकती है। 

 


टैनिस ग्राऊंड का दौरा करके वहां 2020 के गेम्स के दौरान किए गए प्रबंधों का लिया जायजा 
खेल राज्यमंत्री ने आज ऑल असम टैनिस एसोसिएशन के सहयोग से टैनिस ग्राऊंड का दौरा करके वहां 2020 के गेम्स के दौरान किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। संदीप ने स्पोटर््स आथॉरिटी ऑफ असम के सहयोग से भोगेश्वरी फुकानानी इनडोर स्टेडियम, दिसपुर का दौरा कर स्टेडियम में जिमनास्टिक और वेटलिङ्क्षफ्टग के खिलाडिय़ों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत खेल मंत्री ने साई के गुवाहाटी स्थित रीजनल सैंटर का दौरा करके बॉङ्क्षक्सग, फुटबॉल और जूडो सहित कई गेम्स के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ-साथ खेल राज्य मंत्री ने  वैलोड्रम, साइकिङ्क्षलग, फुटबॉल और बॉङ्क्षक्सग ग्राऊंड सहित कई स्टेडियम का दौरा किया। खेल मंत्री संदीप ङ्क्षसह ने कहा कि हरियाणा में खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पंचकूला के साथ-साथ आसपास लगते जिलों के खेल परिसरों को इन गेम्स के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ ट्राईसिटी होने के कारण यहां एयरपोर्ट और परिवहन सहित खिलाडिय़ों के ठहरने की भरपूर व्यवस्था है। इसलिए सरकार ने आगामी खेलो इंडिया गेम्स के लिए पंचकूला का चयन किया है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!