Edited By Shivam,Updated: 27 Apr, 2018 12:04 AM
फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित पांच सितारा होटल ताज विवांता में 45 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। यह महिला 22 तारीख से इस होटल में रह रही थी। मृतका दिल्ली की रहने वाली है, जिसका नाम रितु बताया...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित पांच सितारा होटल ताज विवांता में 45 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। यह महिला 22 तारीख से इस होटल में रह रही थी। मृतका दिल्ली की रहने वाली है, जिसका नाम रितु बताया जा रहा है। महिला का पति लंदन में अपना कारोबार करता है।
होटल ताज विवांता के कमरा नंबर 631 के बाथटब में महिला का शव मिला है, पुलिस की फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं।