‘आठ स्कूलों में सरकार ने स्थापित की खेल नर्सरी’

Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 02:13 PM

play nursery

हरियाणा सरकार द्वारा जिला पंचकूला के 8 स्कूलों में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की गई हैं। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पिंजौर स्थित एच.एम.टी. टाऊनशिप विवेकानंद मलेनियम स्कूल में लड़कों और लड़कियों की आर्चरी खेल नर्सरी...

पंचकूला(मुकेश) : हरियाणा सरकार द्वारा जिला पंचकूला के 8 स्कूलों में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की गई हैं। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पिंजौर स्थित एच.एम.टी. टाऊनशिप विवेकानंद मलेनियम स्कूल में लड़कों और लड़कियों की आर्चरी खेल नर्सरी स्थापित की गई हैं। 

 

भवन विद्यालय में एथलैटिक्स लड़कों के लिए और मौली चौक एनएच-73 के नजदीक दा स्कोलर पब्लिक स्कूल में लड़कियों के लिए, विवेकानंद मलेनियम स्कूल पिंजौर में फुटबाल खेल लड़कों के लिए और कर्ण पब्लिक स्कूल गांव जलौली में लड़कियों के लिए, निगानिया विद्या मंदिर लाइट स्कूल शाहजहांनपुर में हैंडबॉल खेल लड़कों के लिए और माऊंट लिटरेसा पी स्कूल कोट में लड़कियों के लिए, हॉकी खेल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैक्टर-7 लड़कों और लड़कियों के लिए दी स्कोलर पब्लिक स्कूल मोली, लड़कों और लड़कियों के लिए कब्बडी एवं खो-खो खेल के लिए सैक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल सांस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, वॉलीवॉल खेल लड़कों के लिए निगानिया विद्यामंदिर शाहजहांनपुर और लड़कियों के लिए सैक्टर-20 स्थित सार्थक जी.आई.एम.एस. स्कूल में तथा कुश्ती खेल लड़कों के लिए सैक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की हैं। 

 

बॉक्सिंग और तैराकी खेल नर्सरी के लिए 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन :
ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि बाक्सिंग व तैराकी खेल नर्सरी स्थापित करने की इच्छुक शिक्षण संस्थाए 15 मई 2017 तक अपने आवेदन निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा को कर सकती है। अधिक जानकारी व आवेदन फार्म के लिए विभाग की वेबसाईट ूूूण्ींतलदेंचवतजेण्हवअण्पद पर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हरियाणा को देश की सबसे बड़ी खेल शक्ति के रुप में विकसित कर रहे है और यह पहली बार है कि राज्य में चार सौ से अधिक खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही है। 

 

स्पीड खिलाडिय़ों का 22 दिन प्रशिक्षण में भाग लेना जरूरी, तभी मिलेगा आहार और छात्रवृत्ति भत्ता :
ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि स्पीड के सफल खिलाडिय़ों को प्रतिमाह कम से कम 22 दिन प्रशिक्षण स्तर में भाग लेना अनिवार्य होगा, तभी वे छात्रवृत्ति और आहार भत्ते के हकदार होंगे। खिलाडिय़ों को नशा तथा असामाजिक गतिविधियों से दूर रखना होगा और अनुशासिक रहना होगा। 

 

किसी भी प्रकार की उल्लंघना में खेल विभाग हरियाणा के छात्रवृति राशि वापस लेने का अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी को छात्रवृति व आहार भत्ते के रुप में 1500 रुपए तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी को दो हजार रुपए प्रतिमास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कोच के लिए अनुबंध राशि 15 हजार रुपए प्रतिमास दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरियों में उपकरण व उपयोग्य समाग्री इत्यादि के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!