बेटियों ने खाई देश सेवा की कसम, संभालेंगी 'सीमा' की कमान

Edited By ,Updated: 24 Dec, 2016 01:27 PM

police oath taking ceremony

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक केंद्र भानू में शुक्रवार को जी.डी. कैडर की 42 महिला प्रशिक्षार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस परेड का नेतृत्व जी.डी. सुषमीता बोरा और परेड 2 आई.सी. जी.डी. शांथी ने किया।

पंचकूला, (मुकेश): भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक केंद्र भानू में शुक्रवार को जी.डी. कैडर की 42 महिला प्रशिक्षार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस परेड का नेतृत्व जी.डी. सुषमीता बोरा और परेड 2 आई.सी. जी.डी. शांथी ने किया। इस समारोह के  मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक (प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र) राजेश कुमार थे।  

मुख्यातिथि ने आयोजन स्थल पहुंचने पर पवन कुमार गुप्ता उप सेनानी का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। पास आऊट हुई इन महिला प्रशिक्षणार्थियों का आधार प्रशिक्षण एक फरवरी 2016 से इस केंद्र में शुरू हुआ था। करीब 44 सप्ताह के इस प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षण बनाने के उद्देश्य से कठोर प्रशिक्षण दिया गया। इस बैच में आंध्र प्रदेश से एक, बिहार से एक, मेघालय से एक, गुजरात से एक, हरियाणा से एक, हिमाचल प्रदेश से तीन, कर्नाटक से दो, केरल से 10, मध्य प्रदेश से दो, महाराष्ट्र से दो, राजस्थान से तीन, तमिलनाडु से एक, उत्तराखंड से 10, उतर प्रदेश से तीन और पश्चिम बंगाल से एक महिला प्रशिक्षमार्थी पास आऊट हुई।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!