Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 07 Dec, 2020 09:25 PM
चंडीगढ़-कालका के बीच रेलवे ट्रैक के स्लिपर बदले जा रहे
चंडीगढ़ (लल्लन): कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस को रेलवे बोर्ड की तरफ से 9 व 11 दिसम्बर को चंडीगढ़-कालका के बीच रद्द घोषित किया हैं। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-कालका के बीच रेलवे ट्रैक के स्लिपर बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही वायरिंग का भी काम होगा। इस वजह से यह ट्रेन दिल्ली के लिए 9 और 11 दिसम्बर को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 02925-26 बांद्रा-अमृतसर को 10 दिसम्बर तक चंडीगढ़-अमृतसर के बीच रद्द घोषित किया गया है। यह ट्रेन किसान आंदोलन के कारण चंडीगढ़-बांद्रा के बीच ही चल रही है।