बरवाला के जसवंतगढ़ में दो समुदायों में पथराव 12 से ज्यादा घायल, 80 पर क्रॉस केस

Edited By pooja verma,Updated: 01 Aug, 2018 09:26 AM

stones in more than 12 injured in two communities cross case on 80

निगम के वार्ड-20 के गांव जसवंतगढ़ में सोमवार रात करीब 11 बजे दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ।

बरवाला (संजय): निगम के वार्ड-20 के गांव जसवंतगढ़ में सोमवार रात करीब 11 बजे दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। गली में सफाई का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के 50 और दूसरे पक्ष के 25-30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

 

करीब 80 लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का क्रॉस केस दर्ज किया है। वहीं, प्रशासन ने गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शिकायत में पुलिस पर भी समय पर सही कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

 

यह कहा शिकायत में
दलित समुदाय के रामरतन ने चंडीमंदिर थाने में दी शिकायत में शिकायत दी है। जमील खान, असलम, अब्दुल हुसैन, सुखचैन, रियाज, ताज, फूलू, बिट्टू, नून मोहम्मद, रज्जाक मोहम्मद, फिरोज, यासीन, सलाम, सकिला, गिरी, पोला, काला, नूरा, माना सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी कई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि सोमवार रात को करीब 11 बजे वह घर में सो रहे थे। 

 

इन लोगों ने घर में घुसकर डंडों, पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कश्मीरी देवी, अजमेर, जयकुमार, कर्मचंद, लाडो देवी घायल हो गए। घायलों को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल और चंडीगढ़ के जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया गया है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी हमला करने की शिकायत दी है। पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज किया है।

 

गली की सफाई को लेकर पहले भी हो चुका है झगड़ा
जसवंतगढ़ गांव में धार्मिक आयोजन होना था, जिसको लेकर एक समुदाय ने गली में पड़ी मिट्टी को लेकर ऐतराज जताया। इसको लेकर भी झगड़ा हुआ था। इस बात का जिक्र आज दी गई शिकायत में भी किया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जय कुमार दूसरे समुदाय के घर में घुसा था, जिसके चलते पूरा विवाद हुआ। घर में जो महिला थी, उसने जयकुमार को ईंट मारी और फिर मामला बड़े झगड़े में बदल गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!