सैक्टर-7 में घर के अंदर मिला महिला का शव

Edited By pooja verma,Updated: 11 Apr, 2020 11:58 AM

the body of a woman found inside the house in sector 7

सैक्टर 7 में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

पंचकूला (चंदन) : सैक्टर 7 में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के परिजन यू.एस.ए. में रहते हैं। वह महिला को पिछले कुछ दिनों से फोन कर रहे थे लेकिन महिला फोन नहीं उठा रही थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने सैक्टर-5 थाना के एस.एच.ओ. को फोन किया और मामले की जानकारी दी। 

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घर के दरवाजे और मेन गेट अंदर से बंद थे जिसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस वालों से महिला के बारे में पूछताछ की तो पड़ोसियों ने महिला के मोहाली में रहने वाले रिश्तेदारों का फोन नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के मामा के बेटे मोहाली निवासी गुर दर्शन सिंह से बात की। शुक्रवार सुबह गुर दर्शन सिंह पंचकूला पहुंचे और मेन गेट का ताला तोड़ा गया। 

 

जिसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में नीचे गिरी पड़ी थी। बताया जा रहा है महिला पिछले काफी समय से बीमार थी। हो सकता है उसी कारण उनकी मौत हुई हो लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मोत के कारणों का पता लग पाएगा। महिला की पहचान सैक्टर-7 निवासी अमरजीत कौर (65 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला यहां अकेली रहती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!