Edited By Vikash thakur,Updated: 27 Oct, 2020 07:06 PM
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए
चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। भिवानी की जिला नगर आयुक्त अमृता ङ्क्षसह को पंचकूला का सिटी मैजिस्ट्रेट और अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृति स्कूल लगाया गया है। सतीश कुमार ङ्क्षसगला सचिव, लोकायुक्त हरियाणा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का सचिव लगाया गया है। पंचकूला के सिटी मैजिस्ट्रेट धीरज चहल को खेल एवं युवा मामले विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
आई.पी.एस. अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आई.पी.एस. अधिकारी हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के उप पुलिस महानिरीक्षक डा. अरुण ङ्क्षसह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एच.ए.पी.), मधुबन के उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।