फिटनेस के लिए लोग कई तरह के फंडे आजमाते हैं, लेकिन बिना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग किए कोई भी अपनी मूल शक्ति नहीं बढ़ा सकता है।
फिटनेस के लिए लोग कई तरह के फंडे आजमाते हैं, लेकिन बिना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग किए कोई भी अपनी मूल शक्ति नहीं बढ़ा सकता है। जबकि शरीर की मूल शक्तियों को बढ़ाने के लिए सिट-अप्स ही जरूरी नहीं हैं। लोगों को यह भी लगता है कि सिक्स एब्स पैक और बाइसेप्स बनाने से ही शरीर मजबूत हो जाता है, जबकि सच यह नहीं है। शरीर की मूल शक्तियां केवल पेट या मसल्स में नहीं होती हैं।
मूल शक्ति को मजबूत बनाने का मतलब है शरीर के सभी हिस्सों को मजबूत बनाया जाए। हमारी कोर की मांसपेशियों हमें दोनों पैरों पर खड़ा करने की शक्ति प्रदान करती हैं। ये मांसपेशियां शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं, ऊर्जा का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान में करती हैं। मूल शक्तियों के कारण ही शरीर किसी भी दिशा में आसानी से मूवमेंट कर सकता है। इस वीडियो के जरिए आप देख सकते हैं कि कैसे आप अपनी कोर शक्ति बढ़ा सकते हैं।
वीडियो में देखें कैसे बदल रहा है मानव शरीर
NEXT STORY