हृदय रोगियों के लिए रामबाण सिद्ध होता है सफेद पेठा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 06 Aug, 2018 04:48 PM

health august 2 at 3 00 pm  6 health benefits of petha

सफेद पेठे की मिठाई आगरा की बनी हुई प्रसिद्ध है लेकिन ये मिलता हर शहर में  है। पेठे का जूस अनेक रोगों में रामबाण औषधि का काम करता है। सफेद पेठा लोहा, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस एवं विटामिन-ए, बी, सी और ई से भरपूर है।

सफेद पेठे की मिठाई आगरा की बनी हुई प्रसिद्ध है लेकिन ये मिलता हर शहर में  है। पेठे का जूस अनेक रोगों में रामबाण औषधि का काम करता है। सफेद पेठा लोहा, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस एवं विटामिन-ए, बी, सी और ई से भरपूर है। विटामिन ई तो बहुत कम फलों, सब्जियों में मिलता है। इसमें प्रोटीन भी बहुत होता है। 100 ग्राम पेठे में 34 ग्राम प्रोटीन अतः पेठा परिपूर्ण है खनिज पदार्थों, विटामिनों और प्रोटीन से, ज्यादातर फलों और सब्जियों में प्रोटीन नहीं होता है। पेठे की तासीर शीतल होती है इसलिए सर्दी जुकाम, साइनस की समस्या होने पर इसका जूस नहीं पीना चाहिए। 

 

1. हृदय रोगियों के लिए तो यह रामबाण है। पेठे का जूस पीने से अवरुध्द धमनियां भी खुल जाती हैं और आप बाइपास व एन्जीयोप्लास्टी से भी बच सकते हैं। पेठे का जूस पीने से अग्नाशय ठीक से काम करता है। मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण औषधि है।

2. शरीर में कहीं भी जलन हो तो पेठे का जूस सभी जलन शांत करता है। 

3. इसी प्रकार त्वचा के रोगों में जैसे फोड़े फुन्सियों, मुहांसों में पेठे का जूस पीना अति उत्तम है। 

4. यह 100 प्रतिशत क्षारीय है। रक्त के लिए श्रेष्ठ है । 

5. शरीर में किसी भी अंग में रक्तस्राव हो रहा हो ऐसी स्थिति में पेठे का जूस रामबाण है। ये सभी रोग पित्त व शरीर में गर्मी बढ़ जाने से होते हैं। 

6. उच्च रक्तचाप, हृदय की गति बढ़ जाना- यह रोग भी बढ़ी हुई गर्मी से होते हैं और पेठे का जूस पीने से ठीक होते हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!