Edited By Sonia Goswami,Updated: 26 Jun, 2018 09:16 AM
पेट की चर्बी या शरीर के अन्य भागों की चर्बी, वसा की एक विशेष रूप से हानिकारक प्रकार है
पेट की चर्बी या शरीर के अन्य भागों की चर्बी, वसा की एक विशेष रूप से हानिकारक प्रकार है जो आपके अंगों के आसपास जमा होती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए पहले 2 सप्ताह, सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आहार और व्यायाम में परिवर्तन लाने से कम समय में अपेक्षाकृत ज्यादा वज़न घटा सकते है। पेट की चर्बी को शरीर के अन्य भागों की चर्बी की तरह एकदम से कम नहीं किया जा सकता है। शरीर की चर्बी को आहार और व्यायाम के संयोजन से ही हटाया जा सकता है। भोजन को बहुत कम खाने से आपका शरीर वसा भंडारण प्रणाली में जाने लगता है, इसलिए आप नाश्ता, तंदुरस्त स्नैक्स और ताज़ा भोजन खाएं। महिलाओं को प्रति दिन कम से कम 1,500 कैलोरी, जबकि पुरुषों को कम से कम 1,700 कैलोरी खानी चाहिए।