कहते हैं कि शरीर जितना लचीला हो, उतना अच्छा होता है। शरीर लचीला होने पर रोग आदि भी कम होते हैं, और आप एक्टिव भी बने रहते हैं।
कहते हैं कि शरीर जितना लचीला हो, उतना अच्छा होता है। शरीर लचीला होने पर रोग आदि भी कम होते हैं, और आप एक्टिव भी बने रहते हैं। आप लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग और व्यायाम की मदद ले सकते हैं। इस वीडियो में हम आपको बता रहे हैं शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए योग व्यायाम।
यह तो सभी जानते हैं कि नियमित व्यायाम और योग करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद और जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं व्यायाम और योग के माध्यम से आप कमाल का लचीला बदन भी प्राप्त कर सकते हैं। शरीर जितना लचीला हो उतना अच्छा होता है। शरीर लचीला होने पर आप हमेशा स्वस्थ तथा ऊर्जावान बने रहते हैं और छोटी मोटी बीमारिया आपको छू भी नहीं पाती। बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहता है। नियमित योग और व्यायाम करने से मोटापा दूर होता है और पाचन तंत्र संबंधी रोग नहीं होते। साथ ही हाथों और पैरों का दर्द दूर होकर उनमें सबलता आती है। नियमित व्यायाम और योग से कर लचीला शरीर पा कर गर्दन, फेफड़े तथा पसलियों की मांसपेशियां भी सशक्त होता हैं। शरीर की फालतू चर्बी कम होकर शरीर हलका-फुलका हो जाता है।
जानिए क्यों पीना चाहिए सुबह उठकर पानी
NEXT STORY