चेहरे की शो-विंडो हैं दांत रखें इनका ध्यान

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2015 09:49 AM

article

आज के आधुनिक जीवन की भागदौड़ में किसी भी व्यक्ति के पास अपने शरीर के लिए समय की कमी है। हर व्यक्ति जल्द से जल्द ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंचना चाहता है लेकिन इसी भागदौड़ में कुछ पाने के लिए वह अपने अनमोल दांतों की देखभाल सही तरीके से नहीं कर पाता।

आज के आधुनिक जीवन की भागदौड़ में किसी भी व्यक्ति के पास अपने शरीर के लिए समय की कमी है। हर व्यक्ति जल्द से जल्द ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंचना चाहता है लेकिन इसी भागदौड़ में कुछ पाने के लिए वह अपने अनमोल दांतों की देखभाल सही तरीके से नहीं कर पाता। हमारे शरीर में दांत एक प्रकार से शो-विंडो का काम करते हैं और एक स्वस्थ जीवन के लिए दांतों का बहुत महत्व  होता है। दांतों को बचाकर रखने के लिए यहां कुछ उपयोगी जानकारियां दी जा रही हैं।  

- दांतों की सतह पर  जमने वाली पीली परत हटाने के लिए ब्रश अवश्य करना चाहिए। 

- फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दिन में दो बार प्रात: व रात्रि के समय कम से कम 2 मिनट तक दांतों को साफ करें। 

- दांतों के बीच में फंसे खाने के कणों को निकालने के लिए डैंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। 

- टूथब्रश मुलायम ब्रिसल्स वाला प्रयोग करें। 

- टुथब्रश को दांतों के साथ ऐंगल कर रखकर आगे पीछे से साफ करना चाहिए। 

- किसी भी प्रकार के पाऊडर या खुरदरे पदार्थ से दांतों को न रगड़ें। 

- तीन या चार महीने के बाद अपना टुथब्रश अवश्य बदलें या फिर टुथब्रश के ब्रिसल्स टेढ़े-मेढ़े होने पर भी बदलें। 

- मसूढ़ों के रक्तप्रवाह को बढ़ाने के लिए अपने मसूढ़ों को कम से कम दिन में एक बार दो से तीन मिनट के लिए साफ उंगली से मालिश करें। 

- पौष्टिक भोजन जैसे फल, हरी सब्जियां, दूथ, दही, दालें, अंडे आदि का अधिक प्रयोग करें।

- कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, दूध, दही आदि का सेवन करें।

- स्वस्थ मसूढ़ों के लिए विटामिन-सी युक्त फल जैसे मौसमी, संतरा आदि का सेवन करें।

- मीठे या चिपचिपे पदार्थ जैसे टाफी, चाकलेट, चिप्स व स्नैक्स आदि का सेवन कम से कम करें।

- रेशे युक्त पदार्थों का सेवन अधिक करें। 

                                                                                                                           —डा. अंजुम चौधरी 

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!