सावधान! होली के इन रंगों से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान (pics)

Edited By ,Updated: 23 Mar, 2016 04:22 PM

care full these are the colors of holi body damage

होली के इस त्याैहार के लिए बाजार में तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक बाजार में इन रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन होली...

होली के इस त्याैहार के लिए बाजार में तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक बाजार में इन रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन होली पर केमिकल का रंग आपके चेहरे की रंगत को बिगाड़ भी सकता हैं क्योंकि बाजार में मिलने वाले रंगों में कैमिकल्स के साथ कांच के पाउडर और एसिड मिले होते हैं। इसलिए डॉक्टर सभी को केमिकल रंगों की जगह पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने के लिए कहते हैं। इन हर्बल रंगों से आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

 

डॉ. संजीव मिगलानी के अनुसार, बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार है। इन केमिकल रंगों का त्वचा के साथ-साथ शरीर पर गहरा असर पड़ता है। जो बाद में आसानी से उतर नहीं पाता। इसलिए होली पर हर्बल और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन केमिकल और सिंथेटिक रंगों के होने वाले नुकसान।

 

- हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है जो एलर्जी और अंधापन करता है।

 

- काले रंग से गुर्दो को नुकसान पहुंचता है।

 

- लाल रंग में मरक्यूरिक ऑक्साइड होता है इससे त्वचा का कैंसर होने खतरा रहता है।

 

- सिल्वर रंग में एलमूनियम ब्रोमाइड है, जो त्वचा का कैंसर करता है।

 

- बैंगनी रंग में कोमियन आथोडाइड होता है इससे स्किन की एलर्जी और अस्थमा होने का खतरा रहता है।

 

- पीले रंग में ओरमिन होता है, जो स्किन एलर्जी करता है।

 

- चमकीले रंगों में सीसा होता है इससे स्किन डैमेज होती है।

 

होली पर बरतें ये सावधानियां

 

- होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों, बालों, पैरों पर सरसों का तेल, नारियल या लोशन को शरीर पर लगाए, जो केमिकल रंगों से बचाता है, और होली के बाद रंग उतरने में आसानी होती है।

 

- यदि आंखों में कलर चला जाए तो उसे पानी से धो देना चाहिए और उसमें गुलाब जल डाल दें, आंखों को रंगड़े मत।

 

- त्वचा से रंग उतारने से पहले आधा घंटा मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए। त्वचा से गहरे रंग उतारने के लिए 1 कप दही में दो चम्मच नींबू पानी डालकर लगाएं।

 

- शरीर पर रंग उतारने के लिए पेट्रोल, मिट्टी का तेल और स्प्रिट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ये त्वचा तो ड्राई कर देता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!