कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Edited By Surinder Kumar,Updated: 12 May, 2021 01:43 PM

anganwadi workers are playing an important role in the fight against corona

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंटेनमेंट जोन का भी दौरा कर रहे हैं।

ऊना (मनोहर): कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंटेनमेंट जोन का भी दौरा कर रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्कर कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों की हर प्रकार से मद्द कर रही हैं। यदि किसी को राशन की जरूरत हो तो वह संबंधित पंचायत प्रधान या पंच को इससे अवगत करवाती हैं यदि किसी को दवाई की जरूरत हो तो वह आशा वर्कर या फिर डाक्टर से संपर्क कर रही हैं। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊना ब्लाक में करीब 355 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निरंतर फील्ड में डटी हुई हैं। जब भी कोई कोराना पॉजीटिव मरीज आता है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें पूरी जानकारी मुहैया करवा रही हैं। यह कार्यकर्ता कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सर्व किया जाता है। यदि कंटेनमेंट जोन में किसी व्यक्ति को किसी चीज की जरूरत होती है तो वह संबंधित अधिकारी तक उनकी बात पहुंचा रही हैं। 
बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने विभिन्न गांवों में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और लोगों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की। इस मौका पर उनके साथ पर्यवेक्षक कुलवीर कौर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी। कुलदीप दयाल ने टीम सहित ग्राम पंचायत डंगोली, लाल सिंगी, रैंसरी और हिल व्यू कालोनी झलेड़ा में बने कंटेनमेंट जोन में रह रहे कोविड मरीजों के घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम पूछा तथा उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने सभी मरीजों को कोविड नियमों की अनुपालना करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कोरोना योद्धा के रूप में डटी हुई हैं। कोविड-19 नियमों की अनुपालना के बारे में कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों को अवगत करवा रही हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!