Edited By Surinder Kumar,Updated: 25 Jun, 2022 05:35 PM
कुटलैहड़ कांग्रेस के कुछ नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिरने वाली है।
ऊना(विशाल स्याल): कुटलैहड़ कांग्रेस के कुछ नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। संगठन से परे अपनी अलग डफली बजाने को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को अमल में लाया जाने वाला है। इस बारे में जानकारी देते हुए यहां जारी बयान में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि जो लोग संगठनात्मक अनुशासन को तोडक़र कांग्रेस पार्टी का नुक्सान करेंगे, ऐसे लोगों पर अनुशासन का डंडा चलने वाला है।
साथ ही कांग्रेस से गद्दारी करने वाली काली भेड़ों को पार्टी से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकमान ने कुटलैहड़ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 7 कार्यकत्र्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। साथ ही सभी को अपना कार्यक्षेत्र और कार्यभार भी सौंपा गया है, लेकिन बावजूद इसके 2-3न पदाधिकारी अपनी डफली बजा रहे हैं, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे में इनकी लिखित शिकायत अनुशासन कमेटी की चेयरपर्सन विपल्व ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ठाकुर को दी गई है।