Edited By Surinder Kumar,Updated: 03 Aug, 2021 01:17 PM
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने ऊना में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ मुलाकात की।
ऊना(विशाल): पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने ऊना में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ मुलाकात की। इस मौका पर आने वाले चुनावों के लिए कार्यकत्र्ताओं को जीजान से जुटने के निर्देश दिए गए और अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। इस मौका पर जत्थेदार भूपिंद्र ङ्क्षसह बीनेवाल, मार्शल सैणी, राजिंद्र कुमार, राघव पुरी आदि मौजूद रहे।
इस मौका पर सुरेश चंदेल ने कहा कि जनता अब भाजपा के खोखले दावों व खोखले आश्वासनों से तंग आ गई है। महंगाई चर्म पर है और किसान कई महीनों के आंदोलन के दौरान सडक़ों पर हैं लेकिन भाजपा सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं है। भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार इनको आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।